प्री इम्प्लांटेशन जेनेटिक स्क्रीनिंग क्या है और इसके फायदे

प्री इम्प्लांटेशन जेनेटिक स्क्रीनिंग भ्रूण के गुणसूत्रों की संख्या को समझने के लिए किया जाने वाला एक परिक्षण हैं। आज यदि आप गर्भवती होने की योजना बना रही है या गर्भावस्था के लिए वैकल्पिक तकनीकों का उपयोग कर रही है तो ऐसे कई परिक्षण है जिन्हे करने की आवश्यकता है ताकि बच्चा स्वस्थ और स्थिर पैदा हो सके।

ऐसा ही एक परिक्षण है पी. जी. एस. यह निर्धारित करता है की गुणसूत्रों की संख्या सामान्य है या नहीं, जो की छियालीस है, भ्रूण में मौजूद हैं। यदि भ्रूण में असामान्य संख्या में गुणसूत्र मौजूद है तो इससे भविष्य में अतिरिक्त समस्या हो सकती हैं। ऐसे मामलो में, विशेष उपचार और प्रक्रियाए आयोजित की जाती हैं।

प्री इम्प्लांटेशन जेनेटिक स्क्रीनिंग के फायदे

पी. जी. एस. के कई फायदे है उनमे से कुछ को नीचे विवरण में हाईलाइट किया गया हैं।

स्वस्थ् गर्भावस्था

दिलचस्प बात यह है कि आदमी अपने पूरे जीवनकाल में शुक्राणु पैदा कर सकता हैं। लेकिन एक महिला पहले से ही बनाए गए अंडो के साथ पैदा होती हैं। जैसे – जैसे महिला की उम्र बढ़ती है, उन अंडो से स्वस्थ बच्चा पैदा करने की सम्भावना कम हो जाती हैं। यह देखा गया है कि जो महिलाये अपनी बड़ी उम्र में बच्चो को जन्म देने की सोचती है, उनमे अक्सर भ्रूण में क्रोमोसोम की कमी पायी जाती है, इस प्रकार ऐसी स्थिति से बचने के लिए पी. जी. एस. करना सबसे अच्छा हैं।

गर्भपात की सम्भावना को कम करता है

पी. जी. एस. जैसे किसी भी पूर्व परीक्षण के बिना होने वाली गर्भधारण में थोड़ी सी भी लापरवाही होने पर गर्भपात होने की सम्भावना अधिक होती हैं। लेकिन शोध में पाया गया है कि जो गर्भधारण भ्रूण के गुणसूत्रीय स्वास्थय पर विचार करने के बाद होते है, उनमे असामान्य रूप से समाप्त होने का जोखिम कम हो जाता हैं।

दो आई. वी. एफ. सर्किलों के बीच में कमी

जो लोग आई. वी. एफ. नहीं जानते है उनके लिए इन – विट्रो फर्टिलाइजेशन का मतलब हैं। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जो एक महिला को गर्भवती होने में मदद करती हैं। यह अक्सर उन लोगो द्धारा चुना जाता है जिन्हे स्वाभाविक रूप से एक बच्चे को गर्भधारण करने में समस्या होती हैं।

यहाँ पी. जी. एस. एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। यदि परीक्षण असामान्य भ्रूण का पता लगाता है, तो अगला आई. वी. एफ. चक्र बिना समय बर्बाद किये तुरंत शुरू किया जा सकता है तो आई.वी.एफ. सर्कल को सफल माना जाता हैं।

इस प्रकार, प्री इम्प्लांटेशन जेनेटिक स्क्रीनिंग के कुछ मुख्य लाभ हैं। इससे यह निर्धारित करने में मदद मिलती है भ्रूण वाँछित पसंद का है या नहीं। यह उन परीक्षणों में से एक है कि जिसे इम्प्लांटेशन प्रक्रिया के बाद बेहतर परिणाम प्रदान करने के लिए इम्प्लांटेशन से पहले आयोजित करने की आवश्यकता होती हैं।

Read More

0 thoughts on “प्री इम्प्लांटेशन जेनेटिक स्क्रीनिंग क्या है और इसके फायदे”

Leave a Comment