माइग्रेन क्या है? जाने माइग्रेन के प्रकार, लक्षण और उपाय के बारे में

माइग्रेन कैसे होता है? आजकल काफी लोगों में माइग्रेन (Migraine) की समस्या देखने को मिलती है। यह सामान्य सिर दर्द से अलग होता है। इसमें सिर के आधे हिस्से में दर्द होता है, साथ ही सिर के उस हिस्से में कई बार झनझनाहट जैसा महसूस होती है। एक रिपोर्ट के अनुसार विश्व में औसतन सात व्यक्ति में से एक व्यक्ति इससे पीड़ित है।

 माइग्रेन एक सिर दर्द से जुड़ी बीमारी है। इसमें सिर के आधे हिस्से में भारीपन और तेज सिर दर्द होता है। इसके ज्यादातर मरीजों को सिर दर्द के साथ उल्टी होना, चक्कर आना, देखने में परेशानी जैसी समस्याएं भी होती है। इसका दर्द असहाय होता है। यह कुछ मिनट या कुछ घंटे से लेकर कुछ दिन तक हो सकता है। पुरुषों की तुलना में यह की समस्या महिलाओं में अधिक पाई जाती है।

माइग्रेन किस विटामिन की कमी से होता है?

इस शोध में पाया गया है कि बार-बार होने वाला इसका माइग्रेन दर्द विटामिन डी की कमी के कारण भी होता है। एक शोध में पाया गया कि इसका दर्द राइबोफ्लेविन और coenzyme Q10 की कमी की वजह से होता है। इस शोध को Cincinnati चिल्ड्रन हॉस्पिटल मेडिकल सेंटर के शोधकर्ता सुजैन हैगलर ने टीनएजर्स और बड़ों के डेटाबेस को आधार बना कर किया तक। उन्होंने अपने शोध में पाया कि विटामिन डी की कमी से माइग्रेन की समस्या का एक प्रमुख कारण हो सकता है। 

माइग्रेन के लक्षण ( Migraine Symptoms)

इसके मरीजों में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। अगर इसके शुरुआती लक्षणों पर ही ध्यान दे दिया जाए तो गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है। इसके कुछ लक्षण इस प्रकार से है – 

 कब्ज की समस्या – 

जब किसी व्यक्ति को माइग्रेन अपनी प्रारंभिक अवस्था में होता है तब उस व्यक्ति को अक्सर कब्ज की समस्या रहती है। ऐसे में व्यक्ति को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए और खाने में केवल पौष्टिक चीजों को शामिल करना चाहिए।

गर्दन में अकड़न – 

गर्दन में अकड़न भी माइग्रेन का एक लक्षण है। लोग इस समस्या से निजात पाने के लिए सामान्य तरीके अपनाते हैं। लेकिन कई बार चिकित्सा सहायता की भी जरूरत पड़ती है। इसके लक्षणों को नजरअंदाज करने पर कई बार इसकी गंभीर स्थिति देखने को मिलती है।

अधिक जम्हाई आना –

अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोगों को दिन भर जम्हाई आती रहती है। जम्हाई आने का प्रमुख कारण है पर्याप्त नींद न लेना। कई बार पर्याप्त नींद न लेना की वजह भी माइग्रेन की समस्या का कारण बन जाता है। इसके शुरुआती लक्षण के तौर पर व्यक्ति में जम्हाई आने के लक्षण नजर आते है।

इलाज 

माइग्रेन से पीड़ित व्यक्ति इसका इलाज ढूंढते रहते हैं। बहुत सारे लोग इसे सामान्य सिर दर्द समझते हैं और दर्द की गोलियां खाते हैं या फिर कुछ समय के लिए नींद लेते हैं। लेकिन इतना करना ही काफी नहीं होता है। इसके दर्द से निजात पाने के लिए संतुलित दिनचर्या को अपनाना फीफा फायदेमंद हो सकता है। इसके मरीज आदि अपने दिनचर्या में कुछ समय योग व व्यायाम के लिए निकालें और अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें तो इस समस्या में काफी राहत मिलती है। क्योंकि गलत खानपान का सीधा असर स्वास्थ्य पर देखने को मिलता है। इसके मरीजों को अपने खाने में पौष्टिक चीजों को शामिल करना चाहिए अर्थात हेल्दी डाइट लेनी चाहिए।

माइग्रेन कितने प्रकार के होते हैं?( Types of Migraine)

यह कई प्रकार से होता है। इसके कुछ प्रकार इस प्रकार से हैं –

 दृष्टि संबंधी माइग्रेन – दृष्टि संबंधी माइग्रेन को क्लासिक माइग्रेन भी कहते हैं। इसमें लोगों को देखने में परेशानियां होती है, जैसे – रोशनी में काला धब्बा नजर आना, रोशनी में चकाचौंध हो जाना आदि।

 दृष्टि रहित माइग्रेन – यह माइग्रेन का एक बहुत सामान्य प्रकार है। इसमें आधे सिर में दर्द होता है साथ ही कुछ लोगों को उल्टी और मूड स्विंग की परेशानियां भी होती है।

क्रॉनिक माइग्रेन – इस प्रकार का माइग्रेन ज्यादातर तनाव लेने की वजह से होता है। यह उन लोगों में अधिक पाया जाता है जो दवाइयों का सेवन अधिक करते हैं।

ऑप्टिकल माइग्रेन – माइग्रेन के इस प्रकार का असर आंखों पर अधिक पड़ता है। ऑप्टिकल माइग्रेन से पीड़ित व्यक्ति को तुरंत चिकित्सीय सहायता की जरूरत होती है नही तो कई बार ऑप्टिकल माइग्रेन की वजह से आंखें खराब होने की संभावना रहती है।

माइग्रेन में परहेज

माइग्रेन के मरीज खानपान की कुछ चीजो से परहेज कर के इस समस्या को कम कर सकते है, जैसे – 

  • सामान्यतः सिर दर्द होने पर लोग काफी या चाय का सेवन करते हैं। माइग्रेन के दर्द में अगर काफी या चाय का सेवन किया जाता है तब यह इस समस्या को और बढ़ा देता है क्योंकि कॉफी में कैफीन पाया जाता है जो दिमाग की नसों में रुकावट डालता है। जिसकी वजह से सिर दर्द होने लगता है। इसलिए इसके मरीजों को दर्द में चाय – काफी के सेवन से परहेज करना चाहिए।
  • अल्कोहल अर्थात शराब का सेवन भी सिर दर्द को बढ़ाता है। अक्सर देखा जाता है कि शराब का सेवन करने के बाद लोग हैंग ओवर की स्थिति में आ जाते हैं। इसके बाद तेज सिर दर्द होता है। इसलिए इसके मरीजों को एल्कोहल के सेवन से परहेज करना चाहिए। 
  • एकदम से ठंडी चीज खाने से भी कई बार सिर दर्द की समस्या हो जाती है, विशेष करके जो लोग माइग्रेन से पीड़ित हैं अगर वह एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद या किसी गर्म चीज को खाने के तुरंत बाद किसी ठंडी चीज को खाते हैं तो सिर दर्द की समस्या बढ़ जाती है।
  • चॉकलेट खाना बहुत से लोगों को पसंद होता है। लेकिन माइग्रेन के पीड़ित लोगों के लिए यह समस्या पैदा करता है क्योंकि चॉकलेट में कैफीन और बीटा-फेलिलेथाइलामीन पाया जाता है। यह रक्त वाहिकाओं में खिंचाव पैदा करता है और सिर दर्द की समस्या उत्पन्न कर सकता है।
  • अधिक नमक वाले फूड का सेवन करने से भी माइग्रेन की समस्या बढ़ती है। कई बार साल्टी व पैकेज्ड फूड में हानिकारक प्रिजर्वेटिव भी मिले होते हैं जो इसके दर्द को बढ़ाते हैं। इसलिए इसके मरीजों को इन चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए

अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे व स्वस्थ रहे।

Read More

1 thought on “माइग्रेन क्या है? जाने माइग्रेन के प्रकार, लक्षण और उपाय के बारे में”

Leave a Comment